RTE Admission 2026 आवेदन शुरू, लास्ट डेट और पूरी जानकारी

RTE Admission 2026 आवेदन शुरू, लास्ट डेट और पूरी जानकारी

 

शिक्षा का अर्थ और उद्देश्य:-

 

                                     शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है| शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति ना ही कोई विकास कर सकता है और ना ही उसका जीवन सफल हो सकता है| शिक्षा केवल पढ़ना लिखना ही नहीं बल्कि आचार विचार नैतिक व्यवहार और व्यक्तित्व का विकास करना भी होताहै| शिक्षा मनुष्य को सही और गलत में अंतर समझने का प्रयास करती है और समाज को उसे एक नई दिशा मिलती है|

आज के आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व और भी बढ़ गया है इसका दायरा बढ़ता जा रहा है| तकनीकी विकास वैज्ञानिक प्रगति और सामाजिक बदलाव के कारण शिक्षा की भूमिका समाज के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखती है| किसी भी देश की प्रगति उसके नागरिकों की शिक्षा के ऊपर ही निर्भर करती है|

भारत सरकार समय-समय पर बहुत सारी योजनाओं को लाती है जिससे लोगों कोसहायता मिल सके इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने राइट टू एजुकेशन आरटीई एक्ट लागू किया है|

 

आरटीई एक्ट का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करता है कि देश के हर बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा मिल सके| यह कानून बच्चों को शिक्षा का मौलिक अधिकार देता है और यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक कर्म से शिक्षा से वंचित न रह सके|

RTE Admission 2026 आवेदन शुरू, लास्ट डेट और पूरी जानकारी

RTE Act क्या है?

 

RTE Act (RTE to Education Act) भारत सरकार के द्वारा बनाया गया एक महत्वपूर्ण औरपथ प्रदर्शक कानून है| इसे 2009 में संसद द्वारा पारित किया गया था और पूरे भारतवर्ष में 1 अप्रैल 2010 के बाद लागू कर दिया गया|

 

इस कानून के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है| इसका मतलब है कि इस आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर तक की शिक्षा का अधिकार मुफ्त में दिया जाएगा और यह उत्तरदायित्व सरकार की जिम्मेदारी होगी |

 

RTE Act का प्रमुख उद्देश्य

 

RTE Act का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है और साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाना है|

 

आरटीई एक्ट के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है|

 

1.सभी बच्चों को सरकार के द्वारा मुफ्त शिक्षा दी जाएगी|

2.शिक्षा को अनिवार्य बना दियाजाएगा

3.गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अवसर दिया जाएगा

4.सभी स्कूलों में भेदभाव समाप्त कर दिया जाएगा

5.स्कूल छोड़ने वाले वाले बच्चों को वापस शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जाएगा

 

RTE Act की प्रमुख विशेषताएं

 

1.मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा-इस एक्ट के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का प्रावधान है|

2.RTE एक्ट के अंतर्गत एडमिशन हुए विद्यार्थियों को स्कूल में कोई भी फीस नहीं देनी होती|

3.25% सीटों का आरक्षण सरकार के द्वारा दिया जाता है इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस और वंचित वर्ग के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दी जाती है

4.स्कूल में कोई भी भेदभाव स्वीकार्य नहीं है यहां पर जाति धर्म लिंग और अर्थ की स्थिति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता

RTE मैं कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?

 

 1.बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र- आरटीई में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए इसलिए उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होता है बिना जन्म प्रमाण पत्र के एडमिशन संभव नहीं है अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो आप जन्म प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लेकुछ जगह पर आपको यह आसानी दे दिया जाएगा

 

इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे

1-अस्पताल का जन्म रिकॉर्ड

2.आधार कार्ड

3.बच्चों का टीकाकरण कार्ड

4.आंगनबाड़ी रिकॉर्ड

यदि बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो उसमें ग्राम प्रधान या पार्षद द्वारा लिखित एप्लीकेशनउपलब्ध कराना आवश्यक है

 

2.आधार कार्ड-

                    अधिकतर राज्यों में बच्चों का आधार कार्ड जरूरी होता हैकई बार माता-पिता का आधार कार्ड भी मांगा जाता है | यदि इनमें से आपके पास कुछ उपलब्ध नहीं है तो एडमिशन करने से पहले पहले यह चीज उपलब्ध करा दें|

 

3.निवास का प्रमाण पत्र- 

                                निवास का प्रमाण पत्र यह बताता है कि बच्चा इस क्षेत्र का निवासी है इसके लिए आपको रेजिडेंशियल प्रूफ के लिए निम्न डॉक्यूमेंट बनवाने होंगे|

 

1.राशन कार्ड 

2.वोटर आईडी

3.बिजली का बिल

4.पानी का बिल 

5.आधार कार्ड

 

4.आय प्रमाण पत्र

                         आरटीई के तहत एडमिशन मुख्ता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को दिया जाता है इसके लिए परिवार की आई साबित करने के लिए आपको इनकम सर्टिफिकेट लगाना आवश्यक होता है इसके लिए आपको यदि आप किसी शहर में रहते हैं तो पार्षद के द्वारायह डॉक्यूमेंटबनवा ली और यदि आप गांव में रहते हैं तो आप सेक्रेटरी या ग्राम प्रधान द्वारा यह बनवा ले

 

5.जाति प्रमाण पत्र-

                           अगर बच्चा एससी, एसटी, या ओबीसी, श्रेणी में आता है तो उसकी जाति प्रमाण पत्र लगाना होता है|

 

6.पासपोर्ट साइज फोटो-

                                  आवेदक फार्म में बच्चों की पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होती है इसलिए ध्यान रहे कि यह फोटो अंतिम समय तक आपके पास रहे|

 

7.मोबाइल नंबर-

                        आरती आवेदन के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर जरूरी होता है क्योंकि ओटीपी और सूचना इस पर आती है इसलिए आप ऐसा नंबर दें जो आपकोसमय-समय पर बदलना ना पड़े

 

RTE के लिए आवेदन कैसे करें-

                                         कुछ जगहों पर आरटीई के आवेदन ऑनलाइन तथा तथा ऑफलाइनकिए जाते हैंआप इसके लिए अपने नजदीकी आरटीए ऑफिस में जाकर संपर्क कर सकते हैं या आपहमसे संपर्क कर सकते हैं studynios.com पर आप कमेंट करें हम इसका आंसर आपको दे देंगे|

Uttarakhand RTE LINK->

UP RTE LINK

BIHAR RTE LINK

Leave a Reply